Header Ads

Header ADS

लॉरेन्स कोहलबर्ग का नैतिक विकास का सिद्धान्त

लॉरेन्स कोहलबर्ग का नैतिक विकास का सिद्धान्त

Lawrence Kohlberg's Theory of Moral Development

लॉरेन्स कोह्लबर्ग (Lawrence Kohlberg)
लॉरेन्स कोहलबर्ग (1927-1987) एक अमेरिकन मनोवैज्ञानिक थे। वह जीन पियाजे द्वारा दिए गए नैतिक मुद्दों के सिद्धान्त से प्रेरित हुए और इससे उन्होंने नैतिक न्याय को अपना अध्ययन क्षेत्र बनाया उन्होंने 10 से 16 वर्ष तक के बालकों के लिए साक्षात्कार से प्राप्त तथ्यों का विश्लेषण करके पियाजे के सिद्धान्त को परिष्कृत किया। 


लॉरेन्स कोह्लबर्ग ने पाया कि बालक का विकास कुछ निश्चित अवस्थाओं में होता है और ये अवस्थाएँ सार्वभौमिक होती हैं। कोहलबर्ग ने बताया कि व्यक्ति में नैतिक विकास तीन स्तर से होकर गुजरता है और प्रत्येक स्तर की दो-दो अवस्थाएँ होती हैं जिनका क्रम भी निश्चित होता हैं। कोहलबर्ग द्वारा नैतिक विकास पर उल्लेखित तीनों स्तरों तथा उनमें सम्मिलित प्रत्येक अवस्था का वर्णन निम्नवत् है।

1. पूर्व रूढ़िगत नैतिकता का स्तर 
2. रूढ़िगत नैतिकता का स्तर  
3. उत्तर रूढ़िगत नैतिकता का स्तर

1. पूर्व रूढ़िगत नैतिकता का स्तर (Preconventional Morality Stage)
यह कोहलबर्ग के नैतिक विकास का प्रथम स्टार है। इस स्तर की अवधि 4 से 10 वर्ष के मध्य की होती है। इस स्तर के अन्तर्गत आने वाली अवस्थाएँ निम्नलिखित हैं।
(i) दण्ड एवं आज्ञाकारिता उन्मुखता की अवस्था 
(ii) साधनात्मक सापेक्षवादी उन्मुखता की अवस्था

2. रूढ़िगत नैतिकता का स्तर  (Conventional Morality Stage)
ये नैतिक विकास का दूसरा स्तर है। इस स्तर की अवधि 10 से 13 वर्ष वर्ष के मध्य की होती है। इस स्तर के अन्तर्गत आने वाली अवस्थाएँ निम्नलिखित हैं।
(i) स्वयं उत्तम बनने की उन्मुखता की अवस्था
(i) सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने की उन्मुखता की अवस्था

3. उत्तर रूढ़िगत नैतिकता का स्तर (Post-Conventional Morality Stage) 
ये नैतिक विकास का तीसरा स्तर है। इस स्तर की अवधि 13 वर्ष से अधिक वर्ष होती है। इस स्तर के अन्तर्गत आने वाली अवस्थाएँ निम्नलिखित हैं।
(i) सामाजिक अनुबंध उन्मुखता की अवस्था
(ii) सार्वभौमिक नीतिपरक उन्मुखता की अवस्था

लॉरेन्स कोहलबर्ग का नैतिक विकास का सिद्धान्त / Lawrence Kohlberg Ka Naitik Vikas Ka Siddhant

UPTET, UTET, REET, HTET, RTET, PTET, MPTET, CHTET, BTET, JTET, SAMVIDA SHIKSHAK आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध बाल विकास और शिक्षाशास्त्र या शिक्षा मनोविज्ञान की महत्वपूर्ण लेख अवश्य देखें। आप हमारी वेबसाइट से महत्वपूर्ण Free Pdf Notes Download कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें -




No comments

Theme images by mskowronek. Powered by Blogger.